Search

 
 
 

झारखंड युवा राजद के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की सूची जारी

झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने आज प्रदेश राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर संगठन विस्तार की घोषणा की. उन्होंने वर्ष 2025-28 तक के लिए नए प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने आज प्रदेश राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर संगठन विस्तार की घोषणा की. उन्होंने वर्ष 2025-28 तक के लिए नए प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की.

 

इस दौरान शौकत अंसारी को प्रदेश का प्रधान महासचिव बनाया गया. उपाध्यक्ष पद पर जफीर खान, विनोद भोक्ता, गुलशन खातून, नीरज प्रसाद, रितेश कुमार भारती, क्षितिज मिश्रा, मंतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह और कमलेश कुमार को नियुक्त किया गया.

 

महासचिव पद पर रघुनाथ कुमार राणा, विक्की यादव, जितेंद्र नारायण यादव, धर्मेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कमला कान्त, नूनू झा, लाल बाबू रजक, ललन यादव, अजय कुमार, सुरजदेव यादव, श्रीमती गायत्री देवी, संजय यादव, मुकेश भोक्ता, मोइन अंसारी और सोनी कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई.

 

सचिव के रूप में संतोष कुमार, अभिराज राय, प्रवीण कुमार, जितेन्द्र यादव, मोहम्मद अली, राजेश उरांव और आनंद गोप को शामिल किया गया है. कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर दीपक यादव, महेश यादव और ओमप्रकाश सिंह यादव को मनोनीत किया गया है.

 

जिला अध्यक्षों की सूची में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-

सद्दाम हुसैन (साहेबगंज), मोहम्मद सोहैल (दुमका), नवीन देव कुमार यादव (देवघर), मनीष कुमार (हजारीबाग), सुधीर कुमार (रामगढ़), प्रतीक अंगार (चतरा), धर्मेंद्र यादव (गिरिडीह), अफजल खान (बोकारो), राजेश कुमार सिन्हा (धनबाद), कमलेश यादव (पूर्वी सिंहभूम), उदित यादव (सरायकेला-खरसावां), अल्ताफ आलम (पश्चिमी सिंहभूम), कमलेश सिंह (रांची), बाबूराम उरांव (लोहरदगा), दीपक यादव (लातेहार), केदार यादव (पलामू), दिनेश यादव (पाकुड़), एनाउल अंसारी (जामताड़ा) और सुनील डुंगडुंग (सिमडेगा).

 

रंजन कुमार यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे.

 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड के युवा, तेजस्वी यादव के विजन और प्रण को बिहार के घर-घर तक पहुंचाएंगे और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में योगदान देंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही