Search

 
 
 

झारखंडी खतियानी मोर्चा 2024 में लड़ेगी चुनाव

 
Ranchi: रविवार को रांची के मोरहाबादी में झारखंड खतियान मोर्चा के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई. जिसमें झारखंड खतियान मोर्चा के प्रमंडलीय संयोजक इमाम शफी, सुबोध दांगी, प्रदीप महतो, ललित महतो, अमर कुमार महतो ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड खतियान मोर्चा झारखंड का नया संगठन है जो 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवारों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम जुलाई माह जमशेदपुर से प्रारंभ होगी. जिसमें भाषा, खतियान, महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी. मोर्चा की स्थापना पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में किया गया है. झारखंड खतियान मोर्चा झारखंड के तमाम आंदोलनकारी,आंदोलनकारी संगठनों को शामिल करने का काम करेगी. प्रमंडलीय व जिला स्तरीय संयोजक का गठन हो चुका है. बहुत जल्द प्रखंड स्तरीय हुआ पंचायत स्तरीय संगठन का विस्तार किया जाएगा. झारखंडी खत यानी मोर्चा सामूहिक चिंतन, सामूहिक निर्णय से झारखंड का नव निर्माण करेगी, झारखंड में खतियान आधारित स्थानीय नीति नियोजन नीति, शिक्षा नीति चिकित्सा नीति उद्योग नीति और भ्रष्टाचार के विरुद्ध काम करेगी. ज्यादा से ज्यादा संख्या में खतियान धारी आंदोलनकारी को जोड़ने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें- बालासोर">https://lagatar.in/central-governments-policies-responsible-for-balasore-train-accident-actu/">बालासोर

रेल हादसे के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार : एक्टू
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही