Ranchi News: 65वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के जूनियर गर्ल्स (U-17) वर्ग में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. खिताबी मुकाबला 27 अगस्त को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में झारखंड और NCC के बीच खेला जाएगा. मैच शाम 4:30 बजे शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें:
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में प्रतियोगिता में उतरी झारखंड की टीम ने अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है. छह मुकाबलों में टीम ने मजबूत रक्षापंक्ति, शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया है.
झारखंड के खिलाफ अब तक केवल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बिहार की टीम ही एक गोल कर सकी है. वहीं, पांच मुकाबलों में विपक्षी टीम झारखंड के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पाई. यह झारखंड की बेटियों की मजबूत डिफेंस और शानदार टीम संयोजन को दर्शाता है.
कप्तान वीणा कुमारी की अगुवाई में झारखंड की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ फाइनल में उतरेगी. टीम की नजर अब शानदार प्रदर्शन के साथ सुब्रतो कप की ट्रॉफी अपने नाम करने पर है.
झारखंड की बेटियों के इस शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है. फाइनल मुकाबले में टीम से एक और दमदार प्रदर्शन कर खिताब जीतने की उम्मीद की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

