Search

 
 
 

दिल्ली में झारखंड का मेगा इन्वेस्टमेंट समिट: 1.35 लाख करोड़ के निवेश पर आज लग सकती है मुहर

नई दिल्ली में झारखंड सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का गुरुवार को समापन होगा.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  नई दिल्ली में झारखंड सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का गुरुवार को समापन होगा.कार्यक्रम के अंतिम दिन झारखंड में औद्योगिक, ऊर्जा, खनन, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों में बड़े निवेश के लिए कई प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

 


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में  करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये के संभावित निवेश से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे.इस निवेश से राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

ऊर्जा और खनन क्षेत्र में जिंदल समूह की तीन कंपनियोंजिंदल स्टील, जिंदल न्यूक्लियर पावर और जिंदल रिन्यूएबलके साथ अलग-अलग एमओयू प्रस्तावित हैं. इसके अलावा रूंगटा माइंस, रूंगटा संस, टाटा स्टील, अंबुजा सीमेंट, वरुण बेवरेजेज तथा अमलगम स्टील जैसी कंपनियों के साथ भी निवेश समझौतों की तैयारी की गई है.

 

बैठक के दौरान उद्योग विभाग की नई औद्योगिक नीतियों पर भी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी, ताकि निवेशकों के सुझावों के आधार पर राज्य की औद्योगिक नीति को और अधिक निवेश अनुकूल बनाया जा सके.

 

पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी राज्य सरकार कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ साझेदारी को अंतिम रूप देने जा रही है. मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री की उपस्थिति में ईज माई ट्रिप, रैडिसन ग्रुप, ओयो रूम्स, सरोवर होटल्स, मेफेयर, वीआरओ हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज सहित एक दर्जन से अधिक कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. इसके लिए संबंधित विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही