Search

 
 
 

झारखंड में पारा का पावर गेम, कहीं 8 डिग्री की कंपकंपी, कहीं 33 डिग्री की जलन

झारखंड में मौसम फिलहाल पूरी तरह स्थिर और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है
 

Ranchi : झारखंड में मौसम फिलहाल पूरी तरह स्थिर और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है. निचले क्षोभमंडल स्तर पर पछुआ से उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं, जिसके कारण पूरे प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने के आसार हैं.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम दर्ज किया गया. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज हुआ.

 

अधिकतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. कई जिलों में तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री ऊपर और कुछ स्थानों पर 3.1 से 5.0 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में भी व्यापक परिवर्तन नहीं देखा गया, हालांकि कुछ जगहों पर यह सामान्य के आसपास और कहीं-कहीं सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री नीचे या ऊपर रहा.

 

12 फरवरी से 16 फरवरी तक राज्य के मध्य, दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व सभी भागों में सुबह हल्की धुंध छाने और बाद में मुख्यतः साफ आसमान रहने की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा. 17 और 18 फरवरी को भी यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है. विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद आगामी तीन दिनों में इसमें करीब 2 डिग्री तक गिरावट संभव है.

 

रांची और आसपास के क्षेत्रों में 12 से 16 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 13 फरवरी को सूर्योदय 6:23 बजे और सूर्यास्त 17:44 बजे होगा, जबकि चंद्रोदय 3:16 बजे और चंद्रास्त 12:58 बजे निर्धारित है.सुबह की हल्की ठंडक और दिन की नरम धूप लोगों को राहत दे रही है. फिलहाल झारखंड में मौसम का मिजाज शांत, संतुलित और पूरी तरह नियंत्रण में बना हुआ है.

 

जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिला अधिकतम तापमान °C न्यूनतम तापमान °C
रांची 27.2 10.8
जमशेदपुर 31.7 13.6
डालटनगंज 31.6 9.0
बोकारो 28.1 11.2
चाईबासा 33.2 13.4
खूंटी 29.0 8.5
लोहरदगा 26.0 9.5
लातेहार 22.3 13.1
सरायकेला 32.7 11.8
पाकुड़ 29.3 10.6
गुमला 27.3 8.1

 

 




 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही