Search

 
 
 

फरवरी में ही झारखंड का पारा उछला, तपती दोपहर और सुबह अब भी ठंडी

झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. फरवरी के मध्य में ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि राज्य में अब गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है
 

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. फरवरी के मध्य में ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि राज्य में अब गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है.राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह के वक्त हल्की धुंध और ठंड अब भी बनी हुई है.

 

मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कई स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुमला में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर और डालटनगंज जैसे शहरों में दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

 

राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है. सुबह के समय हल्की धुंध और इसके बाद दिन में साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. यह स्थिति खासतौर पर मध्य और उत्तर-पश्चिमी झारखंड के जिलों में देखने को मिल सकती है.

 

दिन और रात के तापमान में अंतर बना रहेगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड जबकि दोपहर में गर्मी महसूस होगी.विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय मौसम के संक्रमण का है, जब सर्दी धीरे-धीरे विदा ले रही है और गर्मी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगी है. ऐसे में लोगों को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े और दिन में मौसम के अनुसार ढीले और हल्के वस्त्र पहनने की सलाह दी जा रही है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है.

 

झारखंड के प्रमुख जिलों का तापमान 

जिला अधिकतम तापमान °C न्यूनतम तापमान °C
रांची 27.8 10.3
जमशेदपुर 31.4 13.4
डालटनगंज 32.6 9.3
बोकारो 32.5 11.6
चाईबासा 32.8 12.2
खूंटी 28.3 8.7
लोहरदगा 26.4 8.9
लातेहार 22.7 12.7
सरायकेला 31.8 10.9
पाकुड़ 30.0 13.2
गुमला 27.5 7.2






Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही