Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के प्रवीण कुमार को अखिल भारतीय ग्रैपलिंग विकास सलाहकार बोर्ड में मिली जगह

Ranchi :  भारतीय ग्रैपलिंग कमेटी ने अखिल भारतीय ग्रेपलिंग विकास सलाहकार बोर्ड का गठन किया. इस बोर्ड में सात सदस्यों को शामिल किया गया है, जो ग्रैपलिंग खेल और इससे जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ खेल के विकास को लेकर सलाह देंगे. इस बोर्ड में झारखंड के प्रवीण कुमार को भी जगह मिली है. इसके अलावा बोर्ड में हरियाणा के प्रवीण शर्मा, उत्तर प्रदेश के संजय राय, चंडीगढ़ के मनोज टूल, असम के हजारिका, महाराष्ट्र के प्रशांत नवगिरे और छत्तीसगढ़ के उमेश साहू को जगह मिली है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-document-verification-will-be-done-on-may-19-for-the-selected-candidates-for-the-post-of-panchayat-secretary/">रांची

: पंचायत सचिव पद के लिए चयनीत उम्मीदवारों का 19 मई को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)

राज्यों के लिए योजना बनाने का काम करते हैं बोर्ड के सदस्य

बता दें कि अखिल भारतीय ग्रेपलिंग विकास सलाहकार बोर्ड में प्राथमिक तौर पर इसमें 7 सदस्य होते हैं. लेकिन आवश्यकता पड़ने पर और बेहतर ढंग से कार्यों का निष्पादित करने के लिए बोर्ड सदस्यों की एक कोर कमेटी भी काम करती है. यह कोर कमेटी योजनाबद्ध तरीके से लिखित रूप में अध्यक्ष या सचिव को सुझाव देते हैं. ये बोर्ड किसी भी राज्य समिति या उसके मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे. ये केवल राज्यों के लिए योजना बनायेंगे और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए हर माह दूसरे शनिवार को एक बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करेंगे. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/former-dc-chhavi-ranjan-wants-to-meet-his-wife-and-daughter-twice-a-week-in-jail-sought-permission-from-court/">जेल

में पत्नी व बच्ची से हफ्ते में दो बार मिलना चाहते हैं पूर्व DC छवि रंजन, कोर्ट से मांगी इजाजत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही