Search

चीन में आयोजित जूनियर वर्ल्ड ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड की सरिता व नारायण लेंगे भाग

Ranchi : चीन के बीजिंग शहर में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित जूनियर वर्ल्ड ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड की सरिता कुमारी और नारायण महतो भाग लेंगे. झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि झारखंड के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि साइकिलिंग खेल में पहली बार झारखंड के दो खिलाड़ी वर्ल्ड साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं. शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता कुमारी और नारायण महतो राष्ट्रीय प्रतियोगिता और एशियन प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं. सरिता कुमारी झारखंड की लोहरदगा जिले की रहने वाली है, वहीं नारायण महतो बोकारो जिला के रहने वाले हैं. दोनों खिलाड़ी भारतीय दल में शामिल हैं और चीन में होने वाले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने पर सांसद राजमहल लोकसभा क्षेत्र विजय हांसदा, उपयुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा,सुरेश कुमार,सुरजीत कुमार,अजय मुकुल टोप्पो,झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, जेएसएसपीएस प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट , प्रथम शर्मा, लखन हांसदा समेत खेलप्रेमियों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें -राज्य">https://lagatar.in/hemant-soren-is-worried-about-protecting-his-chair-and-not-the-moneylenders-of-the-state-pratul/">राज्य

की मंईयां की नहीं बल्कि अपनी कुर्सी की रक्षा के लिए चिंतित हैं हेमंत सोरेनः प्रतुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp