Search

 
 
 

खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है झारखंड की खेल नीतिः सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेल विशेषकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेल विशेषकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

 

सीएम ने कहा कि सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, बेहतर कोचिंग और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के लिए विशेष योजनाएं भी बनाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सके. 

 

वाइचुंग भूटिया ने दिए सुझाव

इस अवसर पर भूटिया ने मुख्यमंत्री को झारखंड में खेल विशेषकर फुटबॉल के प्रोत्साहन एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने की दिशा में अपने सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहां से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा जा रहें है.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल की अपार संभावना है. सरकार हर स्तर पर खिलाड़ियों को अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. फुटबॉल झारखंड की युवा पीढ़ी के बीच अत्यंत लोकप्रिय खेल है और सरकार इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

 

वाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और अनुभव झारखंड के खिलाड़ियों को नई दिशा देगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों का मनोबल और उत्साह बढ़ेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही