Search

 
 
 

राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में झारखंड की अंडर-17 फुटबॉल टीम, पंजाब से होगा मुकाबला

Ranchi News: झारखंड की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में CISCE को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इसके बाद असम के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ.
 
अंडर-17 फुटबॉल टीम

Ranchi News: 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उत्तर प्रदेश के बलिया में 2 से 6 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

 

झारखंड की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में CISCE को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इसके बाद असम के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में झारखंड ने 3-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया.

इसे भी पढ़ें:

टीम की इस सफलता में कप्तान हेमंत किस्कू और गोलकीपर अजीत कुमार यादव की अहम भूमिका रही. कोच पूर्ण चंद्र महली और मैनेजर बिंदेश्वर महतो के मार्गदर्शन में टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

 

अब झारखंड का सेमीफाइनल मुकाबला 6 नवंबर को पंजाब की टीम से होगा. झारखंड के खिलाड़ियों की नजरें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.

 

टीम की सफलता पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारियों और खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर को बधाई दी है. साथ ही आगामी मुकाबले में जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही