Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झासा शपथ ग्रहणः नवनिर्वाचित सदस्यों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का लिया संकल्प

Ranchi : झासा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आईएमए भवन में आयेजित किया गया. नए सत्र 2022-24 के शपथ ग्रहण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. नवनियुक्त सचिव डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर एवं अध्यक्ष डॉ पीपी शाह ने प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, इसके बाद विधिवत तरीके से प्रभार का आदान-प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें - लखीमपुर">https://lagatar.in/sp-mp-st-hasan-on-lakhimpur-gang-rape-muslim-accused-should-be-killed-with-stones-by-half-burying-them-at-the-crossroads/">लखीमपुर

गैंगरेप पर बोले सपा सांसद एसटी हसन, मुस्लिम आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़कर पत्थरों से मारा जाये…

चिकित्सक आंदोलन करना नहीं चाहतेः सचिव

निवर्तमान सचिव डॉ विमलेश सिंह ने चिकित्सकों की समस्याओं को रखा और समाधान के लिए स्वास्थ मंत्री से अनुरोध किया. नवनियुक्त सचिव डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे चिकित्सकों का नेतृत्व करने का अवसर मिला है संघ विभाग और सरकार, सचिवालय और मंत्रालय से सामंजस्य स्थापित कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि हम कोई आंदोलन नहीं चाहते, हमें हड़ताल करना अच्छा नहीं लगता विभाग हमें समझे और सरकार चिकित्सकों के विषय में सोचना शुरु कर दे. सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने संबंधी मामले के निराकरण के लिए स्वास्थ मंत्री के सकारात्मक पहल और सूझबूझ की तारीफ की.

चिकित्सकों की परेशानियों को किया साझा

सचिव डॉ सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से चिकित्सकों से संबंधित दो और परेशानियों को साझा किया. इनमें 21 नेत्र रोग चिकित्सकों के खिलाफ प्रपत्र (क) जैसे संगीन आरोप के साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्सकों को उनकी बर्खास्तगी के साथ-साथ एनएमसी को उनके रजिस्ट्रेशन रद्द की अनुशंसा की गई है. अध्यक्ष डॉ पीपी शाह ने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वह अपनी निर्धारित ड्यूटी को ढंग से करें ताकि संघ मजबूती से हर एक परेशानियों में संघर्ष के लिए अपने आप को सक्षम महसूस कर सके.

चिकित्सकों की परेशानियों को समझती है हमारी सरकार

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों के साथ कुछ परेशानियां हैं, जिसके लिए मैं और मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि नन प्रैक्टिसिंग भत्ता इन्हें नहीं मिलता है, इसलिए सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगी रोक हटा ली गई है. उन्हें कुछ शर्तों के साथ अपनी निर्धारित ड्यूटी के अतिरिक्त अवधि में प्राइवेट प्रैक्टिस की अनुमति दी गई है. उन्होंने कहा कि सरकार क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को आसान करने का प्रयास कर रही है, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने का प्रयास कर रही है.

शपथ ग्रहण समारोह में ये हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में करीब 207 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें डायरेक्टरेट के पदाधिकारी, आरडीडी, विभिन्न जिलों के सिविल सर्जन, सेवानिवृत्त झासा के सदस्य, विभिन्न जिलों से आए चिकित्सक, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड के सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह, आईएमए रांची के अध्यक्ष डॉ शंभू कुमार सिंह और आईएमए नेशनल हेड क्वार्टर के भूतपूर्व उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - पंजाब">https://lagatar.in/punjab-a-girl-student-made-60-girls-mms-and-gave-it-to-the-boy-he-put-it-on-internet-eight-attempted-suicide/">पंजाब

: एक छात्रा ने 60 लड़कियों का MMS बनाकर लड़के को दिया, उसने इंटरनेट पर डाला, आठ ने की सुसाइड की कोशिश!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही