Search

 
 
 

Dhanbad News: फिर बहा झिलिया पुल का डायवर्सन, मैथन-चिरकुंडा का संपर्क टूटा

Dhanbad News: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के तेज बहाव में झिलिया पुल का डायवर्सन एक बार फिर बह गया. इससे मैथन, कुमारधुबी और चिरकुंडा क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो गया है.
 
झिलिया पुल का डायवर्सन बहा

Dhanbad News: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के तेज बहाव में झिलिया पुल का डायवर्सन एक बार फिर बह गया. इससे मैथन, कुमारधुबी और चिरकुंडा क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो गया है. डायवर्सन के बहने से स्कूली बच्चों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के अनुसार सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण डायवर्सन का बड़ा हिस्सा तेज बहाव में बह गया. पुल निर्माण के दौरान आवागमन के लिए बनाए गए इस अस्थायी रास्ते के बंद होने से लोगों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें: 

इधर करीब तीन दिन पहले पुल निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत पर भी संकट खड़ा हो गया है. सोमवार को मुखिया प्रतिनिधि और एजेंसी के कर्मी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए पहुंचे थे लेकिन तेज बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो सका. अब डायवर्सन दुरुस्त होने के बाद ही पाइपलाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी.

Uploaded Image

सड़क दुरुस्त करने में लगा जेसीबी

इससे पहले 7 अगस्त को भी भारी बारिश में डायवर्सन बह गया था और जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी. इसके बाद अस्थायी मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया गया था लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के साथ समस्या फिर उत्पन्न हो गई.

 

डायवर्सन बहने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के हजारों लोगों के सामने आवागमन के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है. स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग से डायवर्सन को मजबूत कर जल्द दुरुस्त करने तथा पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.

 

फिलहाल संवेदक के कर्मियों ने छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार करने का काम शुरू किया है. पानी का स्तर कम होने के बाद डायवर्सन और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही