Search

 
 
 

झॉलीवुड कलाकारों ने मनाया होली मिलन,नागपुरी गीत पर झूमे

 
Ranchi : झॉलीवुड के कलाकारों ने सोमवार को केंद्रीय धुमकुड़िया भवन करमटोली में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्म श्री मुकुंद नायक शामिल हुए. समारोह की अध्यक्षता राजमोर्या और मनु राज ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत नागुपुरी गीत और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया गया. कलाकार गुमला,लोहरदगा,खूंटी समेत अन्य स्थानों से पहुंचे थे. शहनाई के सुरीले आवाज ,ढोल,नगाड़ा और मांदर के थापों पर कलाकार खूब झूमे और मस्ती की. मौजूद कलाकारों ने आपस में एकदूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का बधाई दी. इस अवसर पर पद्म श्री मुकंद नायक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है. ये त्योहार सभी को एकदूसरे से मिलजुलकर, प्रेम,भाईचारा के साथ रहने का संदेश देती है. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-game-of-transportation-of-coal-from-several-highways-on-a-single-challan-police-caught-six-vehicles/">रामगढ़

: एक ही चालान पर कई हाइवा से कोयला ढुलाई का खेल, पुलिस ने छह गाड़ियां पकड़ी

होली मिलन में ये रहे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/jholywood7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> होली मिलन समारोह में मुकुंद नायक, मोनु राज, प्रवीण कुमार, वर्षा ऋतु,जोया एक्का, आदित्य प्रसाद,सूरज मुंडा,रवि तिग्गा,विजय लोहरा, मनीष तिर्की समेत अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-fruit-market-buzzing-in-ramzan/">रांचीः

रमजान में फलों का बाजार गुलजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही