Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झुमरीतिलैया को मिलेगा नया नगर परिषद भवन, 13.82 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

सरकार ने इस परियोजना को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. योजना के लिए राशि दो चरणों में दी जाएगी. वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल लागत का 67 प्रतिशत और वर्ष 2027-28 में बाकी 33 प्रतिशत राशि जारी की जाएगी.
Advertisement
Advertisement
कोडरमा जिले की खबरें

Ranchi :  झुमरीतिलैया नगर परिषद (कोडरमा) में जल्द नया नगर परिषद भवन बनेगा. झारखंड सरकार ने इस परियोजना के लिए 13 करोड़ 82 लाख 50 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत इस योजना को स्वीकृति मिली है. 

 

नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, नए भवन का निर्माण जुडको लिमिटेड कराएगा. निर्माण कार्य खुली निविदा के माध्यम से कराया जाएगा, ताकि गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे. 

 

सरकार ने इस परियोजना को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. योजना के लिए राशि दो चरणों में दी जाएगी. वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल लागत का 67 प्रतिशत और वर्ष 2027-28 में बाकी 33 प्रतिशत राशि जारी की जाएगी.

 

नया नगर परिषद भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसमें बेहतर कार्यालय, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग व्यवस्था, अग्निशमन सिस्टम, वातानुकूलन, फर्नीचर, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, वर्षा जल संचयन, बोरवेल, पार्किंग, सड़क और हरियाली की व्यवस्था भी की जाएगी.

 

इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट नई दिल्ली की एक सलाहकार कंपनी ने तैयार की है. विभाग ने जुडको को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य की प्रगति और खर्च की रिपोर्ट हर महीने की 5 तारीख तक नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजी जाए, ताकि योजना की नियमित निगरानी की जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही