Search

 
 
 

झुमरी तिलैया : जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का कल्याणक महोत्सव मनाया गया

 
Jhumri Tilaiya: श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन दोनों मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म ओर तप कल्याणक भक्ति भावना से मनाया गया. सर्वप्रथम आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक अजय-प्रसम सेठी और अनिल-दीपाली पाटोदी के परिवार के द्वारा किया गया. इसके बाद जैन समाज के सेकड़ों लोगों द्वारा रजत कलशों से महामस्तिकाभिषेक और बृहद शांतिधारा राजा सेठी ,कमल गंगवाल के द्वारा किया गया. अभिषेक के बाद संगीत मय पूजा सुबोध गंगवाल के मुखारबिंद से कराया गया. इसमें सभी भक्त झूम झूम कर एक-एक अर्घ श्री जी के चरणों मे समर्पित करते रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/jjjj-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें-UP:">https://lagatar.in/up-atiq-ahmeds-close-friend-was-caught-the-police-had-kept-a-reward-of-50-thousand/">UP:

पकड़ा गया अतीक अहमद का गुर्गा वहीद, पुलिस ने 50 हजार का रखा था इनाम

भगवान आदिनाथ के पुत्र भरत के नाम पर भारत देश का नाम पड़ा- ललित सेठी

इस अवसर पर समाज के मंत्री ललित सेठी ने कहा कि अनादिकाल से जैन धर्म चल रहा है. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ने सभी को असी, मसि, कृषि आदि की शिक्षा देकर जीवन यापन सिखाया. भारत देश का नाम आदिनाथ भगवान के पुत्र भरत के नाम से भारत देश पडा. आदिनाथ भगवान का जन्म अयोध्या नगरी में हुआ था. तब से हम सभी चैत्र कृष्ण नवमी को अयोध्या के साथ पूरे विश्व मे जन्म कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाते हैं. 1008 आदिनाथ भगवान के बाद 23 तीर्थंकर और हुए. जन्म कल्याणक महोत्सव के पूर्व संध्या पर 48 दीपकों से भक्तामर पाठ अरुण-सीमा गंगवाल रांची के द्वारा हुआ. रात्रि में पालना झुलाने के साथ आरती भजनों का कार्यक्रम भी हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/jjjjj-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें-ट्रिपल">https://lagatar.in/welcome-to-the-decision-to-conduct-body-elections-only-after-triple-test/">ट्रिपल

टेस्ट कराने के बाद ही निकाय चुनाव कराने के निर्णय का स्वागत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही