Search

 
 
 

पतरातू में जिंदल फाउंडेशन ने किसानों के बीच बांटे वर्मी कम्पोस्टिंग किट, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में जिंदल फाउंडेशन की ओर से प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोड्यूसर ग्रुप (PG) से जुड़े 70 किसानों के बीच वर्मी कम्पोस्टिंग किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक संतोष कुमार सहित मीनू सिंह, रूपेश कुमार एवं कुमार राहुल उपस्थित रहे.
 

Ramgarh: जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में जिंदल फाउंडेशन की ओर से प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोड्यूसर ग्रुप (PG) से जुड़े 70 किसानों के बीच वर्मी कम्पोस्टिंग किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक संतोष कुमार सहित मीनू सिंह, रूपेश कुमार एवं कुमार राहुल उपस्थित रहे. 

Uploaded Image

अतिथियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला. प्रत्येक वर्मी कम्पोस्टिंग किट में पॉलीथीन शीट, रोज कैन तथा 1 किलोग्राम केंचुए दिए गए. जिससे किसान खुद जैविक खाद का निर्माण कर सकें. यह पहल किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती अपनाने में सहायक सिद्ध होगी.

 

जिंदल फाउंडेशन का यह प्रयास कम लागत वाली प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल उत्पादन में वृद्धि करने तथा किसानों की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. फाउंडेशन का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए क्षेत्र में एक टिकाऊ कृषि मॉडल को स्थापित करना है. कार्यक्रम का संचालन शोम्या श्री ने किया.


https://lagatar.in/deoghar-municipal-corporation-election-priyanka-devi-files-nomination-for-councillor-from-ward-27

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही