Patna News: केन्द्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. HAM की ओर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें:
पार्टी नेताओं के मुताबिक जीतन राम मांझी की हालत सामान्य है, उन्हें अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं, किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक जीतन राम को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार की बात कही गई है. HAM नेताओं ने लोगों से अपील की है कि जीतन राम मांझी की सेहत को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
पार्टी की ओर से कहा गया कि चिकित्सकों की निगरानी में उनकी जांच चल रही है और चिंता जैसी कोई बात नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

