Search

 
 
 

जेजेएमपी का शीघ्र होगा सफाया, स्लीपर सेल को किया जा रहा चिन्हित : एसडीपीओ

 

पुलिस ने एरिया कमांडर को किया गिरफ्तार

Nilambar-Pitambarpur : लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने कहा कि उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद का शीघ्र ही सफाया किया जाएगा. इसके लिए पुलिस लगातार सघन छापामारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पांकी के  खपरमंडा गांव से एरिया कमांडर सुमन यादव उर्फ बीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को लेस्लीगंज कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता में सुमन यादव को प्रस्तुत करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी मुख्य रूप से 4 कांडों में वांछित है. तीन कांड पाकी थाना में दर्ज है, जबकि एक कांड लातेहार जिले के मनिका थाना में दर्ज है. सभी मामलों में जेजेएमपी एरिया कमांडर ने स्वीकारोक्ति बयान दिया है.

धमका कर वसूली करता था लेवी

एसडीपीओ ने बताया कि सुमन यादव जेजेएमपी में 2017 से सक्रिय था. वह ठेकेदारों, क्रशर संचालकों और व्यवसायियों से धमकी देकर संगठन के लिए लेवी वसूली करता था. सुमन ने उग्रवादी सरगना गणेश लोहरा एवं पप्पू लोहरा के लिए काम करने की बात स्वीकार की है.

स्लीपर सेल पर है पुलिस की नजर

एसडीपीओ ने बताया कि लेस्लीगंज अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय जेजेएमपी के लिए काम करने वाले स्लिपर सेलों पर पुलिस की पैनी नजर है. जेजेएमपी और टीएसपीसी के लिए काम करने वालों पर कार्रवाई तय है. इसे लेकर लेस्लीगंज समेत सभी थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं.

छापामारी दल में ये थे शामिल

एरिया कमांडर सुमन यादव को गिरफ्तार करने में पांकी थाना प्रभारी रंजीत यादव, एसआई कुंदन पासवान समेत रामेश्वर यादव, विभव शुक्ला, रवींद्र शुक्ला, प्रताप प्रकाश, निशांत कुमार, रामचंद्र गोप शामिल थे. इसे भी पढ़ें : वैशाली">https://lagatar.in/vaishali-one-crore-15-lakh-looted-from-axis-bank-on-the-force-of-arms/">वैशाली

: हथियार के बल पर Axis Bank से एक करोड़ 15 लाख की लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही