Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेके बैंक ने वित्त वर्ष 22-23 में 1,197 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया

Shinagar : जम्मू एवं कश्मीर बैंक ने अब तक का सर्वाधिक वार्षिक शुद्ध लाभ कमाया है. वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक ने 1,197 करोड़ का नेट प्रॉफिट अर्जित किया है. बैंक की पूंजी पर्याप्तता अनुपात 15.39 प्रतिशत है, जो एक दशक में सबसे अधिक है. साथ ही एनपीए आठ साल के निचले स्तर 6.04 प्रतिशत पर आ गया है. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-5-lakh-looted-in-broad-daylight-near-bihta-police-station/">पटना

: बिहटा थाना के पास दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, हथियार लहराते भाग गये अपराधी)

मार्च 2023 तिमाही में बैंक का मुनाफा 476 करोड़ हुआ

जेके बैंक ने मार्च 2023 तिमाही में 476 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो अब तक किसी भी तिमाही के मुकाबले सबसे अधिक है. बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 1,197 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया. बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ बलदेव प्रकाश ने कहा कि वादे से बेहतर सालाना परिणाम देने का अनुभव शानदार है. इन आंकड़ों के साथ मुझे बैंक की कार्यप्रणाली में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है.  इसे भी पढ़ें : एस">https://lagatar.in/s-jaishankar-met-chinese-foreign-minister-discussed-east-ladakh-will-not-talk-to-bilawal-bhutto/">एस

जयशंकर चीनी विदेश मंत्री से मिले, पूर्वी लद्दाख पर चर्चा की, बिलावल भुट्टो से नहीं होगी बात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही