Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

J&K : वैष्णो देवी जा रही 75 तीर्थयात्रियों से भरी बस खायी में गिरी, 10 की मौत, 20 घायल

Jammu :   जम्मू कश्मीर में मंगलवार को सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली इलाके के पास 75 तीर्थयात्रियों से भरी बस पुल से फिसल कर खाई में जा गिरी. इस हादसे में दस तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी. जबकि 20  लोग घायल हो गये. घायलों को जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस अमृतसर से यात्रियों को लेकर वैष्णो देवी दर्शन कराने के लिए कटरा जा रही थी. बस में सवार यात्री बिहार के रहने वाले थे. (पढ़ें, कहां">https://lagatar.in/where-to-spend-3430-crores/">कहां

खर्चे 3,430 करोड़?)

राहत बचाव कार्य अभी भी जारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कुछ यात्रियों के बस के नीचे भी दबे होने की आशंका है. राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है. स्थानीय निवासी राहत-बचाव कार्य में पुलिस की मदद कर रहे हैं. राहत-बचान कार्य पूरा होने के बाद ही मौत का सही आंकड़ा पता चल पायेगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-raids-at-12-places-in-ranchi-including-congress-mla-pradeep-yadavs-hideouts/">BREAKING

: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर ईडी की रेड

पुल से फिसलकर खाई में जा गिरी बस

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने बताया कि बस अमृतसर से यात्रियों को लेकर कटरा वैष्णो देवी जा रही थी. तभी  झज्जर कोटली इलाके में बस पुल से फिसल कर खाई में जा गिरी.  बताया कि राहत बचाव कार्य अभी जारी है. स्थानीय निवासी राहत-बचाव कार्य में पुलिस की मदद कर रहे हैं. बस में सवार अधिकतर यात्री बिहार के रहने वाले थे. हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान की जा रही है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-csk-becomes-champion-jadeja-becomes-hero-of-victory/">IPL

2023 : CSK बनी चैंपियन, जडेजा बने जीत के हीरो
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही