Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

J&K : अवंतीपोरा में बड़ा हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, सभी बिहार के

J&K : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में नेशनल हाईवे पर राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पलट गयी. इस बादसे में चार यात्रियों की मौत हो गयी. वहीं कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन इलाजरत कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. (पढ़ें, रूसी">https://lagatar.in/icc-issues-arrest-warrant-against-russian-president-putin-zelensky-welcomes/">रूसी

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जेलेंस्की ने किया स्वागत)

मरने वाले 2 कटिहार और एक-एक पश्चिमी चंपारण और किशनगंज के निवासी

मरने वाले सभी यात्री बिहार के निवासी बताये जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, 4 यात्री से 2 कटिहार, एक पश्चिमी चंपारण और एक किशनगंज के रहने वाले थे. मरने वालों की पहचान इस्लाम अंसारी पश्चिमी चंपारण का, शिवू सिंघारी किशनगंज का और  मोहम्मद अलाउद्दीन और माजकुरुल कटिहार के निवासी के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-then-he-should-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शा नहीं जाना चाहिए, मोदी फिर पीएम बनेंगे

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में बस पलट गयी. इस हादसे में कई यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इनमें से तीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य यात्री की एसडीएच पंपोर में जान चली गयी. इस हादसे में मारे गये सभी यात्री बिहार के निवासी बताये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-decision-muslim-employees-should-come-to-office-one-hour-earlier-in-ramzan-leave-one-hour-earlier/">नीतीश

सरकार का फैसला, मुस्लिम कर्मचारी रमजान में एक घंटे पहले ऑफिस आयें, एक घंटे पहले चले जायें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही