Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

J&K : अरनिया में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

Advertisement
Advertisement
Shrinagar :  जम्मू-कश्मीर के अरनिया में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है.  एलओसी के पास रविवार देर रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मारा गिराया. एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जब सुरक्षाबलों के जवानों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है और उसे मार गिराया है. इससे पहले 25 जुलाई को सांबा जिले के रामगढ़ में बीएसएफ ने चार किलोग्राम हेरोइन के साथ एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था. (पढ़ें, ITR">https://lagatar.in/today-is-the-last-chance-to-file-itr-if-you-miss-then-you-will-have-to-pay-fine/">ITR

फाइल करने का आज अंतिम मौका, चूके तो फिर भरना पड़ेगा जुर्माना)

घेराबंदी कर तलाश अभियान जारी

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 30 जुलाई और 31 जुलाई की मध्य रात्रि को सतर्क बलों ने अरनिया सीमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखी. एक घुसपैठिए को बीएसएफ की बाड़ की ओर आते देखा गया. जिसे सुरक्षाबलों ने मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : DC-SSP">https://lagatar.in/raid-in-birsa-munda-central-jail-under-the-leadership-of-dc-ssp-search-lasted-for-three-hours/">DC-SSP

के नेतृत्व में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में छापेमारी, तीन घंटे तक चली तलाशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही