Search

 
 
 

पुलिस एसोसिएशन की मांग पर JLKM का पलटवार, जयराम के तेवर ही उनकी राजनीतिक पहचान

Ranchi News: पुलिस एसोसिएशन की जयराम महतो से सार्वजनिक माफी की मांग पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने पलटवार किया है. JLKM की ओर से डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थन में JLKM नेत्री बेबी देवी और दमयंती मुंडा ने प्रेस वार्ता कर पूरी घटनाक्रम पर अपनी बातें रखी
 
बेबी देवी- दमयंती मुंडा, JLKM नेत्री

Ranchi News: पुलिस एसोसिएशन की जयराम महतो से सार्वजनिक माफी की मांग पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने पलटवार किया है. JLKM की ओर से डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थन में JLKM नेत्री बेबी देवी और दमयंती मुंडा ने प्रेस वार्ता कर पूरी घटनाक्रम पर अपनी बातें रखी और पुलिस प्रशासन और एसोसिएशन के रवैये पर कई गंभीर सवाल उठाए गए.

इसे भी पढ़ें: 

JLKM नेत्री दमयंती मुंडा कहा कि जयराम महतो द्वारा कथित रूप से गाली दिए जाने के मामले को केवल एक हिस्से के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए. उनका कहना है कि करीब 11 मिनट के पूरे फुटेज और घटनाक्रम को सामने लाया जाना चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और गाली देने की स्थिति क्यों बनी ?

 

नेताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति के गाली देने की घटना को सही नहीं ठहराया जा रहा है, लेकिन यह भी देखा जाना चाहिए कि ऐसी परिस्थिति क्यों पैदा हुई. उनके मुताबिक, जयराम महतो का बोलने और मुद्दों को उठाने का तरीका ही उनकी राजनीतिक पहचान बनी है और युवा वर्ग उनके इस तेवर को पसंद करता है. 

 

JLKM ने जयराम महतो को सामान्य परिवार से निकलकर विधायक बनने वाला नेता बताते हुए कहा कि वह किसान, छात्र, शिक्षक, भर्ती और भत्ता समेत झारखंड के विभिन्न मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं. संगठन ने कहा कि यदि विधायक के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई या इस्तीफे की मांग को आगे बढ़ाया जाता है, तो JLKM भी आंदोलन को और तेज करेगा.

 

JLKM की ओर से बेबी महतो ने आरोप लगाया गया कि जयराम महतो लगातार भ्रष्टाचार और कथित अवैध कमाई के खिलाफ आवाज उठाते हैं. इसी वजह से कुछ लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं और उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है. हालांकि, ये JLKM नेताओं के आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

 

पुलिस प्रशासन को लेकर भी JLKM ने तीखी प्रतिक्रिया दी. संगठन ने कहा कि वर्दी के पीछे किसी भी तरह की गुंडागर्दी या भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता. साथ ही ईमानदारी से काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों की JLKM ने सराहना भी की.

 

JLKM नेताओं ने थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की आय एवं संपत्ति की जांच की मांग उठाई. उन्होंने सवाल किया कि कुछ पुलिसकर्मियों की आर्थिक स्थिति और उनकी संपत्ति के बीच यदि कोई असामान्य अंतर है तो उसकी जांच होनी चाहिए.

 

संगठन ने कहा कि यदि पुलिस एसोसिएशन किसी आंदोलन की घोषणा करता है, तो JLKM भी अपनी ओर से आंदोलन करने के लिए तैयार है. नेताओं ने यह भी कहा कि झारखंड में कई गंभीर मामले सामने आते हैं, लेकिन हर मामले में पुलिस एसोसिएशन की सक्रियता दिखाई नहीं देती.

 

JLKM ने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत में भाषा और व्यवहार का विशेष ध्यान रखें. नेताओं ने कहा कि पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा देना है और इसके लिए निष्पक्ष रवैया जरूरी है.

 

संगठन ने कहा कि किसी भी पक्ष से आपत्तिजनक या अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. JLKM ने यह भी कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि के साथ कार्रवाई या दबाव की कोशिश होती है, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा.

 

JLKM नेताओं ने कहा कि जयराम महतो को केवल डुमरी विधानसभा क्षेत्र तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता. उनके अनुसार, जयराम महतो झारखंड के व्यापक मुद्दों को विधानसभा में उठाते हैं और इसलिए उनके खिलाफ होने वाली किसी भी कार्रवाई को JLKM पूरे झारखंड के मुद्दे के रूप में देखेगा. 

 

जयराम महतो के खिलाफ कोई कार्रवाई या उन्हें विधायक पद से हटाने की मांग आगे बढ़ती है, तो JLKM आंदोलन के लिए तैयार है. नेताओं ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन और तेज किया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही