Search

 
 
 

Ramgarh News: नेमरा से JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने निकाली सुधार यात्रा, ग्रामीणों ने की मोर्चाबंदी, बोले - अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे

Ramgarh News: JLKM के नेता देवेंद्र महतो ने सुधार यात्रा की शुरुआत की है. यात्रा में हजारों संख्या में लोगों के जुड़ने की उम्मीद है. जहां एक तरफ छात्रों के द्वारा सुधार यात्रा निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने मोर्चा बंद का ऐलान किया है.
 

Ramgarh News: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के दूसरे चरण के तहत शुरू हो रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की शुरुआत 24 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड़ से किया जा रहा है. JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से ये यात्रा निकाली गयी है. 

 

JLKM के नेता देवेंद्र महतो ने सुधार यात्रा की शुरुआत की है. यात्रा में हजारों संख्या में अभ्यर्थियों के जुड़ने की उम्मीद है. जहां एक तरफ छात्रों के द्वारा सुधार यात्रा निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने मोर्चा बंद का ऐलान किया है.

 

देवेंद्र नाथ महतो ने हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर लगने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा था कि सरकार ने अभ्यर्थियों को छलने का काम किया है, वह छात्रों को सिर्फ गुमराह कर रहे हैं और आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार ने अभ्यर्थियों के साथ राजनीति की है. 

 

यात्रा की शुरुआत नेमरा से हुई है जो झारखंड के 24 जिलों तक जाएगी. देवेंद्र नाथ ने सरकार को जगाने के लिए और अभ्यर्थी की मांग को पूरा करने के लिए यह यात्रा निकाली है. यह यात्रा गांव के हर प्रखंड, पंचायत, स्कूल और विश्वविद्यालय तक जाएगी और वहां के लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. अभ्यर्थियों के द्वारा स्कूल और विश्वविद्यालय में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बात रखी जाएगी. 

 
देवेंद्र नाथ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर जल्द से जल्द अभ्यार्थियों की मांग नहीं मानते हैं तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करते हुए 24 जिला से अभ्यर्थी एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इस यात्रा में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के रामावतार महतो, कमलेश कुमार, चंदन कुमार समेत कई अभ्यर्थी शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें - 

 

 

वहीं नेमरा के ग्रामीणों का साफतौर पर करना है कि हेमंत सोरेन उनके गांव के प्रधान हैं और वह किसी भी कीमत पर हेमंत सोरेन का पुतला यहां फूंकने नहीं देंगे. हालांकि अभ्यर्थियों के द्वारा सिर्फ पैदल मार्च की बात कही गई थी, पुतला दहन का कोई जिक्र नहीं किया गया.

Uploaded Image

नेमरा गांव के ग्रामीण

 

नेमरा गांव में ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा को किसी भी तरह का कोई पुतला दहन होने की सूचना नहीं दी गई थी, अगर छात्र शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालेंगे तो वह स्वीकार है, मगर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही