Search

 
 
 

रांची होमगार्ड बहाली : सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू

Ranchi News : जिला समादेष्टा कार्यालय ने होमगार्ड बहाली दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया है. अलग:अलग प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए अलग:अलग तारीख तय की गई है. सफल अभ्यर्थियों को अपनी तय तारीख पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा. इसके अलावा 4 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना जरूरी है.
 
  • तारीख छूटी तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका
  • 12 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया

Ranchi News :  राजधानी में होमगार्ड बहाली के लिए सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आज से शुरू हो गया है, जो 12 सितंबर तक चलेगा. धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है.

 

जिला समादेष्टा कार्यालय की ओर से जारी दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम में अलग:अलग प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए अलग:अलग तारीख तय की गई है. सफल अभ्यर्थियों को अपनी तय तारीख पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा. इसके अलावा 4 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना जरूरी है.

 

जानें किस दिन किस प्रखंड का होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • - 24 अगस्त : कांके और मांडर
  • - 25 अगस्त : लापुंग और बुढ़मू
  • - 27 अगस्त : चान्हो और तमाड़
  • - 29 अगस्त : रातू, बेड़ो और खलारी
  • - 31 अगस्त : नामकुम
  • - 1 सितंबर : अनगड़ा
  • - 2 सितंबर : सिल्ली
  • - 3 सितंबर : नगड़ी
  • - 5 सितंबर : इटकी
  • - 7 सितंबर : राहे और बुंडू
  • - 8 सितंबर : सोनाहातु
  • - 9 सितंबर : तमाड़
  • - 10 सितंबर : ओरमांझी
  • - 11 सितंबर : शहरी गैर:तकनीकी पुरुष
  • - 12 सितंबर : शहरी गैर: तकनीकी महिला

 

जाली दस्तावेज मिलने पर सीधी कार्रवाई

विभाग ने साफ किया है कि तय तारीख पर दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को बाद में दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. ऐसे अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी. सत्यापन के दौरान अगर किसी अभ्यर्थी का दस्तावेज गलत, जाली या फर्जी पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी. सत्यापन के समय संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

 

चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच भी होगी

दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच की जाएगी. इन सभी प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बेसिक ट्रेनिंग के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, रांची भेजा जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही