Search

 
 
 

Jharkhand Weather : फिर जोर पकड़ रहा मॉनसून, 27 तक रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather News : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा, गरज और वज्रपात भी हो सकता है. 27 अगस्त को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
 
झारखंड में बारिश की संभावना

Jharkhand Weather News : उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में दिखने लगा है. इसके कारण राज्य में एक बार फिर मॉनसून जोर पकड़ रहा है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई जिलों में बारिश और बादल छाए रहेंगे. 

 

आईएमडी की मानें तो 24 से 27 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा, गरज और वज्रपात भी हो सकता है. 27 अगस्त को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

 

मौसम विभाग ने खराब मौसम और बारिश को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने को कहा गया है. 

 

अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

- 24 अगस्त को पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

- 25 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.

- 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.

- 27 अगस्त को रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, चतरा और गिरिडीह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

- 28 और 29 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

- मौसम विभाग की मानें तो 30 अगस्त के बाद आसमान साफ होने और बारिश में कमी आने की संभावना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही