Search

 
 
 

मौसम विभाग का अलर्ट : झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल,  छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा

National News : ओडिशा और छत्तीसगढ़ में दो-तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बलवती है.  पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ लैंडस्लाईड और बिजली वज्रपात का खतरा बना रहेगा.
 
बारिश जारी रहेगी (फाइल फोटो)

National News : बंगाल की खाड़ी में फिर मौसम ने का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट के पास आगामी 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना व्यक्त की है.

 


इसके असर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में दो-तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बलवती है.  पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ लैंडस्लाईड और बिजली वज्रपात का खतरा बना रहेगा.
  

 

झारखंड की बात करें तो आज 23 और 24 अगस्त को बारिश और आंधी का जोर रहेगा. रांची,  धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चतरा, पलामू, दुमका, गुमला, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. तेज हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है

 

 

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात का खतरा बरकरार रहेगा.

 


ओडिशा में 23 से 28 अगस्त तक बारिश होती रहेगी. उत्तराखंड  और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 23 से 28 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में भी लंबे दौर की बारिश का अनुमान है.
  
 


पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दुर्गापुर में भारी  बारिश का आकलन किया गया है.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही