Search

 
 
 

पीएम मोदी स्पेस सेक्टर से जुड़े स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मिले

National News : दरअसल मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोला है. इसका असर यह है कि देश में सैटेलाइट, रॉकेट, स्पेस डेटा सहित अन्य आधुनिक टेक्निक पर काम करने वाले नये स्टार्टअप उभर कर सामने आ रहे हैं.
 
सीईओ और फाउंडर्स की मीटिंग मे पीएम मोदी

National News :  प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार सुबह दस बजे देश के स्पेस सेक्टर से जुड़े स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की. इस मुलाकात में भारत के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर गहन मंथन किया गया.

 

 

मुलाकात के क्रम में स्पेस टेक्नोलॉजी, नये इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी चर्चा हुई. दरअसल मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोला है. इसका असर यह है कि देश में सैटेलाइट, रॉकेट, स्पेस डेटा सहित अन्य आधुनिक टेक्निक पर काम करने वाले नये स्टार्टअप उभर कर सामने आ रहे हैं.

 

  

 

पीएम मोदी ने भारत के स्पेस सेक्टर में काम कर रहे स्टार्टअप्स से मुलाकात करते हुए उनकी ऊर्जा तथा महत्वाकांक्षा की सराहना की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात की.

 

पीएम मोदी ने लिखा, हमेशा की तरह उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से प्रभावित होकर लौटा. आपको उनकी सोच और आशावाद जरूर पसंद आयेगा.प्रधानमंत्री ने आम जन से भी भारत की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर अपनी राय साझा करने का आग्रह किया.

 

इन दिनों भारत में निजी अंतरिक्ष क्षेत्र और स्पेस स्टार्टअप्स की भूमिका लगातार बढ़ती जे रही है. सरकार   देश के स्पेस इकोसिस्टम का विस्तार करने पर बल दे रही है. याद करें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को 20 स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मिल कर चर्चा की थी. 

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही