Search

 
 
 

जेएमएम ने हमेशा सीता सोरेन के साथ छल किया : निशिकांत दुबे।। समेत गोड्डा की दो खबरें

 
Godda : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कभी भी सीता सोरेन को वो सम्मान नहीं दिया जिसकी वो हकदार थी. हमेशा उनके साथ छल किया गया. निवर्तमान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मंगलवार को गोड्डा में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए आए हुए थे. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सीता सोरेन के पति स्व. दुर्गा सोरेन हमारे मित्र थे. उन्होंने बहुत मेहनत से पार्टी को खड़ा किया था, मगर दुर्भाग्य से वो आज हमारे बीच नहीं हैं. उनके द्वारा खड़ी की गई पार्टी जेएमएम को दूसरे ने हाईजैक कर लिया. उस घर की बड़ी बहू होने के नाते कभी सीता सोरेन को वह मान सम्मान नहीं दिया गया. बाद में राजनीति में आए लोग  सर्वेसर्वा बन गए. आज सीता सोरेन अपनी दोनों बेटियों के साथ बीजेपी में आ गई है. पार्टी उनका स्वागत करती है. उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा. श्री दुबे ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन एक मंजे हुए व्यक्ति थे, मगर उन्हें घर पर ही समेट दिया गया है. उनकी कोई सुननेवाला नही है. पूर्व सीएम तो अपने कर्मो की वजह से जगह पर पहुंच गए हैं. इस अवसर पर विधायक अमित मंडल एवं प्रदेश प्रभारी गणेश मिश्रा भी मौजूद थे.

गोड्डा पुलिस द्वारा नशेड़ियों के खिलाफ चलाया गया अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/24-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />गोड्डा पुलिस ने देर शाम नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया. एसडीपीओ जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस मुफ्फसिल थाना की पुलिस बल को लेकर जिला मुख्यालय के विभिन्न स्पॉट पर छापेमारी की गयी. जिला मुख्यालय के चिन्हित किए गए कुछ जगहों जिसमें मुलर्स टैंक कझिया नदी के किनारे शिवपुरी मोहल्ले के कलाली रोड एवं अन्य जगहों पर पुलिस टीम ने पहुंचकर वहां जमा लोगों को खदेड़ा. अगल-बगल के लोगों को इस मामले में हड़काया गया. लोगों को यह सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी कीमत पर असामाजिक तत्वों का इधर जमावड़ा ना होने पाए, अगर ऐसा होता है तो अगल-बगल के दुकानदारों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर असामाजिक तत्व जुटते हैं और नशा करते हैं तो इसकी सूचना अविलंब संबंधित थाना को दिया जाए. टीम में नगर थाना प्रभारी दिनेश महली मुफ्फसिल प्रभारी कुमार गौरव सहित अन्य थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-jmm-sita-soren-joins-bjp/">Breaking

: सीता सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- झारखंड को बचाने के लिए पार्टी में हुईं शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही