Search

 
 
 

JMM की मरांडी को चुनौती, ढुल्लू पर उंगली डाल कर देखें, आपकी कुर्सी खत्म हो जायेगी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती दी है. झामुमो ने कहा है कि भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर एक उंगली डाल करके देखिये, उन्हें हाथ लगाने में आपकी कुर्सी और राजनीति दोनों दिल्ली से ही खत्म कर दी जाएगी. क्योंकि पूरा देश आपके प्रिय सांसद और उनके रसूख से वाकिफ है.
 

Ranchi :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती दी है. झामुमो ने कहा है कि भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर एक उंगली डाल कर देखिये, उन्हें हाथ लगाने में आपकी कुर्सी और राजनीति दोनों दिल्ली से ही खत्म कर दी जाएगी. क्योंकि पूरा देश आपके प्रिय सांसद और उनके रसूख से वाकिफ है.

 

झामुमो ने अपने पोस्ट में कोयला कारोबारी एलबी सिंह की चर्चा करते हुए कहा है कि उनसे आपके (बाबूलाल मरांडी) नाते-रिश्ते तो जगजाहिर हैं. किस चुनाव में कितने और आपके किन-किन प्रिय साथियों ने क्या-क्या लिया. यह सब कुछ दिनों में सार्वजनिक होने वाला है.  झामुमो ने आगे लिखा है कि आज जब राज्य सरकार ने इनके (ढ़ुल्लू) काले कारनामों और धंधे पर कार्रवाई शुरू की, तो आप प्रेस के सामने चंपक की कहानियां सुनाने लगे. भाजपा को घाटशिला में 40,000 की रिकॉर्ड हार दिलाने के बाद अगर जरा सी भी शर्म होती, तो आप कुर्सी छोड़ देते. पर आप ऐसा करेंगे नहीं, यह भी सबको पता है.

 

उल्लेखनीय है कि धनबाद के कोयला कारोबारियों के यहां ईडी की छापेमारी के बाद बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला कारोबार को लेकर सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाये हैं. बाबूलाल ने इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी किया. जिसके बाद बाबूलाल मरांडी के साथ एलबी सिंह की तस्वीरें वायरल हुई. और अब झामुमो के बयान ने इस मामले में राजनीतिक दिलचस्पी बढ़ा दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही