विस चुनाव के प्रत्याशी मीरा मुंडा, अजय कुमार और शशिभूषण मेहता की आय करोड़ों में
पिछले 10 साल में झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया
पिछले 10 साल में झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया. झारखंड को दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली सड़कों को आधुनिक और चौड़ा किया जा रहा है. रेलवे कनेक्टिविटी को सशक्त किया जा रहा है. 12 वंदे भारत ट्रेन झारखंड को कनेक्ट कर रही है. जगदीशपुर, हल्दिया, बोकारो गैस पाइप लाइन झारखंड को सस्ती गैस पहुंचाने में मदद कर रहा है. यहां के किसान और उद्योगों को बल देने के लिए केंद्र हर कोशिश कर रहा है. लेकिन जेएमएम सरकार विकास के काम में रोड़े अटकाने की कोशिश कर रही है. जब राज्य में डबल इंजन की सरकार होगी तो राज्य का विकास भी तेजी से होने लगेगा. भाजपा ने झारखंड राज्य का निर्माण किया. कुछ लोग कहते थे कि उनकी छाती पर झारखंड बनेगा. लेकिन झारखंड के नेता उनकी ही गोदी पर जाकर बैठक गए.झारखंड बीजेपी ने जारी किया है शानदार संकल्प पत्र
झारखंड बीजेपी ने शानदार संकल्प पत्र जारी किया है. यह संकल्प पत्र रोटी-बेटी और माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है. गोगो दीदी योदना के तहत हर महीने माताओं -बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे. भाजपा 500 रुपए में सिलेंडर देगी. दीपावली और रक्षाबंधन में दो मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. भाजपा के पास योजनाओं की गारंटी को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड है. वहीं जेएमएम, कांग्रेस और राजद के झूठे वायदे हैं. भाजपा की योजनाओं को देखकर ये नकल कर रहे हैं. नकल तो कर सकते हैं, लेकिन नेकी और नियत कहां से लाएंगे. इस चुनाव में इनकी विदाई पक्की है. गरीबों को घर के नाम पर धोखा दिया है. पीएम आवास योजना के तहत झारखंड में 16 लाख घर बनाए गए. एक लाख 15 हजार घर गढ़वा के गरीब परिवारों को मिले हैं.झामुमो-कांग्रेस से पूछें अबुआ आवास का क्या हुआ
पीएम ने कहा कि मैं पहली बार गढ़वा आया हूं. अच्छे-अच्छे काम मेरे नसीब में ही लिखे हैं. झामुमो और कांग्रेस से पूछें अबुआ आवास योजना का क्या हुआ. क्यों विश्वासघात किया. पीएम ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान तीन करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी. इस पर काम शुरू हो गया है. झारखंड में 21 लाख घर बनाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आपको कहीं भी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले नजर आएं तो उनसे कहना कि 23 नवंबर के बाद भाजपा सरकार बनने वाली है. मोदी ने कहा है कि उसका घर पक्का बन जाएगा.झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं
झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं है. खेल के मैदान में झारखंड का जज्बा दिखाते हैं. लेकिन झारखंड की सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है. बेरोजगारी भत्ता का वादा पूरा नहीं किया. उल्टे भर्त्तियों में धांधली और पेपर लीक का उद्योग बन गया. सिपाही भर्ती के दौरान कई नौजवानों की दुखद मृत्यु हो गई. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही तीन लाख सरकारी पदों को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भरा जाएगा. युवा साथी भत्ता के तौर पर युवाओं को 2000 रुपए दिए जाएंगे. परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी होगा. पेपर लीक करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त कानून बना चुकी है. पीएम पैकेज के तहत दो लाख करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को 5000 रुपए दिए जाएंगे. किसानों को धान की खरीद पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा. छोटे-सीमांत किसान और पशुपालकों को आर्थिक मदद दी जाएगी. केंदू पत्ता, मड़ुआ और महुआ के लिए प्रोसेसिंग स्टोरेज बनाया जाएगा. इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए एनडीए सरकार पूरी ताकत से काम करेगी.चल पड़ा है अफवाह फैलाने का उद्योग
आजकल अफवाह फैलाने का उद्योग चल पड़ा है. अफवाह फैलाने का माल बेच रहे हैं. ऐसी अफवाहों में नहीं आना है. जेएमएम ने गांव-गांव जाकर झूठ बोला. एक परिवार दिल्ली में तो दूसरा झारखंड में धंधा करता है. पीएम सम्मान किसान निधि योजना के तहत 600 करोड़ रुपए भेजा गया. आजादी के बाद से ही कांग्रेस की राजनीति का आधार झूठ और धोखा रहा है. हरियाणा में कांग्रेस को सबक सिखाया है. वहां कांग्रेस की झूठ को टिकने नहीं दिया. हिमाचल को कांग्रेस ने तबाह कर रख दिया है. कर्मचारियों के सैलरी और पेंशन पर संकट आ गया है. तेलंगाना में कांग्रेस के झूठे वायदे से जनता पस्त पड़ गई है. कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर ही घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस की अनाप-शनाप घोषणाएं राज्य को दिवालिया कर देगी.बच्ची से अपने पास मंगाई पेंटिंग
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी की पेंटिंग बनाकर लाई बच्ची से पीएम ने कहा कि बेटी वो पेंटिंग मुझे मिल जाएगा. इसके पीछे आप अपना नाम और पता लिख दीजिए. मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा. झारखंड में एक ही गूंज है, रोटी-बेटी और माटी की पुकार. झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार. इस समय छठ महापर्व का उत्साह चारों तरफ दिख रहा है. इस महापर्व की उपासना करने वाले सभी व्रतियों को शुभकामनाएं देता हूं. इसे भी पढ़ें -उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-bus-loaded-with-passengers-fell-into-a-ditch-in-almora-36-passengers-died/">उत्तराखंड: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 यात्रियों की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment