Search

झामुमो ने भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग छोड़कर तीसरा कोई काम नहीं किया- प्रतुल

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस वार्ता पर पलटवार किया. कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में देश की दिशा और दशा बदल गई. 10 वर्ष पूर्व भारत विश्व का 11वां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था था आज भारत पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था हो गया है,और अगले 3 वर्षों में तीसरे स्थान तक पहुंचाने का लक्ष्य है. प्रतुल ने कहा कि 500 वर्षों के बाद कांग्रेस के पुरजोर विरोध के बावजूद मोदी जी के कार्यकाल में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए कश्मीर से 370, 35 ए , ट्रिपल तलाक हटाना यह सब बड़ी उपलब्धियां थी. प्रतुल ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में उज्ज्वला योजना ने बहनों के आंखों से आंसू को पोछा पीएम योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है. आवास योजना ने चार करोड़ गरीबों को आवास उपलब्ध कराया आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब को भी बेहतर अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिली जन धन योजना के अंतर्गत आदिम जनजातियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए 24000 करोड़ का बजट का प्रावधान हुआ. अपने देश में 200 करोड़ कोरोना के वैक्सीन के टीके लोगों को मुफ्त लगवाया गया, बल्कि 100 से ज्यादा देशों में स्वदेशी टीके भेजे गए 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया. जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत 11 करोड़ किसानों को 2.6 लाख करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-years-imprisonment-to-father-and-son-who-defrauded-rs-36-lakh-by-making-fake-cheque-3-court-news-including/">धनबाद

: फर्जी चेक बना 36 लाख का चूना लगाने वाले पिता-पुत्र को 3 साल की कैद समेत कोर्ट की 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp