Search

 
 
 

झामुमो है झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी, जनता को निजात दिलानी है : बाबूलाल

 
Ranchi: एक मिलन समारोह में रविवार को लिट्टीपाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व झामुमो नेता अनिल मुर्मू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए. इनका स्वागत भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी (झामुमो) से मुक्ति दिलानी है. उन्होंने कहा झारखंड की स्थिति आज भयावह हो चुकी है. भ्रष्टाचार चरम पर है. झामुमो सहित राज्य के सत्ताधारी खान खनिज, संसाधनों को लूटने में लगे है. उन्होंने कहा कि झामुमो आज मुद्रा मोचन पार्टी बनकर काम कर रही है. राज्य के विकास से इनका कुछ भी लेना देना नहीं है. कहा कि आज राज्य की युवा पीढ़ी बेरोजगारी की मार झेलते हुए दर दर भटक रही.  महिलाएं,बहन बेटियां असुरक्षित हैं. किसान,मजदूर सभी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें-ग्रामीणों">https://lagatar.in/mla-amba-met-with-the-villagers-from-dc-sp-said-injustice-is-happening-with-the-villagers-anger-is-growing/">ग्रामीणों

संग डीसी-एसपी से म‍िली व‍िधायक अंबा, बोलीं- ग्रामीणों के साथ हो रहा अन्‍याय, पनप रहा आक्रोश  
उन्होंने कहा कि ऐसे हालत में जनता का विश्वास सत्ताधारी दल से उठ चुका है. जनता आशा भरी निगाहों से भाजपा और एनडीए गठबंधन की ओर देख रही है. उन्होंने कहा कि संथाल परगना में झामुमो के खिलाफ आक्रोश है. इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग रोज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे. उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि भाजपा विकास की पर्याय है. राज्य के सभी विकास कार्य भाजपा सरकारों की देन है. कहा कि राज्य बनाने से लेकर राज्य की सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित कराने का श्रेय भाजपा को है. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुशीला पहाड़िया, रमेश पहाड़िया,निर्मला मुर्मू,कलामयी हेंब्रम,कमलेश पहाड़िया,विनोद पहाड़िया,मरामयी बास्की,कालू पहाड़िया,सीताराम पहाड़िया, संझली सोरेन, धूमा मुर्मू, असना पहाड़िया,लखन पहाड़िया, बाभना प्रधान, सामू मुर्मू सहित सैकड़ों शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-fire-broke-out-in-two-apartments-vehicles-burnt/">रांची:

दो अपार्टमेंट में लगी आग, वाहन जले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही