Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएमएम की बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

Medininagar : मेदिनीनगर के क्राउन प्लाजा में झामुमो पलामू जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में की गई. बैठक के पहले पार्टी के पूर्व नेता स्व. दुर्गा सोरेन को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में सदस्यता अभियान, पार्टी की मजबूती और पार्टी के विस्तार पर सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में 4 प्रखंड, हरिहरगंज, छतरपुर, मोहम्मदगंज और हुसैनाबाद भंग करने की भी घोषणा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि आज झामुमो पलामू की सबसे मजबूत पार्टी है, इसका श्रेय झामुमो पलामू के कार्यकर्ताओं को जाता है. आज सभी प्रखंड में केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे. सभी कार्यकर्ता और नेता सभी गांव के घर-घर तक जाएंगे और सदस्य बनाएंगे. हमारा लक्ष्य 1 लाख 50 हजार नए सदस्य बनाने का है. पलामू को तीन जोन में बांट कर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे. हेमंत सोरेन की लोकप्रियता आज हर घर में है. अब वक्त है माटी की पार्टी को हर बूथ हर आंगन तक जाकर लोगों को जोड़ने की. सभी लोग हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे. इतना ही नहीं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करेंगे. साथ ही पार्टी का विस्तार भी जल्द किया जाएगा. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
आज के दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि भी है, उन्हें झामुमो पलामू की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कहा कि उनसे सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे, शोषितों, गरीबों, दलितों और वंचितों को कैसे उनका हक दिलाया जाता है. स्व. दुर्गा सोरेन का जीवन हमें हमेशा नि:स्वार्थ भावना से पार्टी और लोगों के लिए काम करने का मार्गदर्शन करता रहेगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा, सुनील तिवारी, गोपाल सिन्हा, मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा,बालकिशुन उरांव, कमाल खान, पार्टी के नेता अविनाश देव, अभिषेक सिंह, दीपक तिवारी, अमित सिन्हा, सन्नी शुक्ला, रंजीत जायसवाल, अनुराग सिंह, चंदन सिन्हा, राजेश विश्वकर्मा, इकबाल अहमद, प्रदीप सिंह, दीपू चौरसिया, शाहबाज खान, हाजी ललन अंसारी, फ्जायल अहमद, नेहाल असगर, मनौवर जमा, बबलू सिंह, मन्नत बग्गा, नेहाल असगर, सुशीला मिश्र, बबलू शाहनवाज, कौशल आरा, राजिया, नियाजी, छोटू त्रिपाठी, कैल्विन केरेक्ट्टा, सलोनी टोपनो, रानी देवी, ललन चौधरी, रंजीत सिंह, उमा सिंह, मुकेश चौधरी, अमन कुमार, इस्तेखार अंसारी, कामेश पांडेय, अनिल सिंह, नीतीश सिंह, इमामुल हक, कमरुद्दीन अंसारी पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव और पार्टी के बीस सूत्री सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन झामुमो सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही