Search

 
 
 

SIR पर झामुमो के सवाल, ECINet ऐप से फोटो व गणना प्रपत्र को लेकर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पार्टी ने ECINet ऐप के जरिए मतदाताओं की तस्वीर लेने की प्रक्रिया और गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने के नियमों पर चुनाव आयोग से स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पार्टी ने ECINet ऐप के जरिए मतदाताओं की तस्वीर लेने की प्रक्रिया और गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने के नियमों पर चुनाव आयोग से स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है.


झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने 2 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि गणना प्रपत्र भरने के दौरान ECINet मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाताओं की तस्वीर ली जा रही है. इसे लेकर मतदाताओं और बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है.


पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया है कि गृह-गणना (Enumeration) के दौरान ECINet ऐप से मतदाताओं की तस्वीर लेना अनिवार्य है, केवल अनुमत है या इसकी कोई आवश्यकता नहीं है. यदि यह अनिवार्य है तो संबंधित निर्देश सार्वजनिक किए जाएं और सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (DEO), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और BLO को एक समान दिशा-निर्देश जारी किए जाएं. वहीं, यदि यह अनिवार्य नहीं है तो इस संबंध में भी स्पष्ट परिपत्र जारी करने की मांग की गई है.


झामुमो ने पत्र में गणना प्रपत्र भरने में होने वाली संभावित त्रुटियों का भी मुद्दा उठाया है. पार्टी का कहना है कि ग्रामीण और कम साक्षरता वाले क्षेत्रों में मतदाताओं से अनजाने में गलतियां हो सकती हैं. ऐसे में यदि किसी मतदाता से प्रपत्र भरने में गलती हो जाए तो उसे नया फॉर्म उपलब्ध कराने में परेशानी होती है.


इसी को देखते हुए झामुमो ने मांग की है कि प्रत्येक मतदाता को मूल गणना प्रपत्र के साथ एक अतिरिक्त फोटोकॉपी या जेरॉक्स प्रति भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि गलती होने पर वह नया प्रपत्र भरकर जमा कर सके. पार्टी का कहना है कि इससे मतदाताओं को सुविधा मिलेगी, चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और निर्वाचन कर्मियों का काम भी आसान होगा. झामुमो ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से इन दोनों मुद्दों पर जल्द आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही