Search

 
 
 

JMM ने गढ़वा जिलाध्यक्ष शम्भू राम को किया निलंबित

Ranchi News: पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू राम पर केंद्रीय नेतृत्व ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
 
शम्भू राम (फाइल फोटो)

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गढ़वा जिला अध्यक्ष शम्भू राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पार्टी ने उन पर संगठन विरोधी काम करने के आरोप लगाए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 23 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया. आदेश के अनुसार, जन-संवाद माध्यमों, सोशल मीडिया और गढ़वा जिले के वरिष्ठ नेताओं से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

 

मामले की जांच के लिए पार्टी ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है. कमेटी शम्भू राम पर लगे आरोपों और संगठन विरोधी गतिविधियों की जांच करेगी. जांच कमेटी को 10 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

 

जांच कमेटी में केंद्रीय समिति के सदस्य तनवीर आलम, मो. ताहिर अंसारी, जवाहर पासवान, राजकिशोर यादव और लल्लू राम को शामिल किया गया है.

 

पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक शम्भू राम का निलंबन प्रभावी रहेगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही