Search

 
 
 

Jamtara News: खनन कानून में संशोधन के विरोध में झामुमो का जनजागरण कार्यक्रम

Jamtara News: भारत सरकार के खान एवं खनिज कानून में संशोधन के विरोध में झामुमो प्रखंड कमेटी, नारायणपुर की ओर से रविवार को एक दिवसीय जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 
झामुमो का जनजागरण कार्यक्रम

Jamtara News: भारत सरकार के खान एवं खनिज कानून में संशोधन के विरोध में झामुमो प्रखंड कमेटी, नारायणपुर की ओर से रविवार को एक दिवसीय जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान वक्ताओं ने विधेयक के प्रावधानों और इससे झारखंड को होने वाले संभावित राजस्व नुकसान तथा राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि संशोधित कानून के विरोध में सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर आंदोलन किया जाएगा. साथ ही कानून वापस होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया.

 

मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य सह प्रखंड प्रभारी लालू अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष कमल हसदा, मीडिया प्रभारी संजीत हेंब्रम, प्रधान मदन मुर्मू, लक्ष्मीकांत मरांडी, भवितलाल मुर्मू, मोफिज अंसारी, निरोधी मुर्मू, ललिता हेंब्रम सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही