Search

 
 
 

Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय परिसर में लगा रोजगार मेला

आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मटवारी स्थित परिसर में आयोजित रोजगार मेला का शुभारंभ भोपाल से आए आईसेक्ट के राष्ट्रीय प्लेसमेंट हेड उद्दीपन चटर्जी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ एस आर रथ सहित अन्य के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मटवारी स्थित परिसर में आयोजित रोजगार मेला का शुभारंभ भोपाल से आए आईसेक्ट के राष्ट्रीय प्लेसमेंट हेड उद्दीपन चटर्जी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ एस आर रथ सहित अन्य के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

इस अवसर पर नेशनल प्लेसमेंट हेड उद्दीपन चटर्जी ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Uploaded Image

कैंपस सेलेक्सन के लिए इंटरव्यू देते स्टूडेंट्स

रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया. वित्त, बैंकिंग, बीमा, कृषि, शिक्षा, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया.

 

मेले में आईसेक्ट इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल हेल्थ इंश्योरेंस, अन्नपूर्णा फाइनेंस, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, देहात, टीमलीज़, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुब्रोस, अफोरसर्व, वीएन एसहेल्थ केयर, पूणे, जनकल्याण समिति, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र, टफकॉन एक्सटी, व्हाट्स टूल बिजनेस, हिडन लैंप, लिनोवो सहित अनेक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाने पर भी विशेष बल देता है. उन्होंने कहा कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास और प्लेसमेंट विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा.

 

कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से जुड़ने और अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करते हैं.

 

समकुलपति डॉ एसआर रथ ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है. विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.

 

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी मनोज कुमार व सहायक अधिकारी रमेश अभिषेक ने बताया कि रोजगार मेले में आए विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने 400 से अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया. अब इसमें अंतिम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योग जगत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही