Search

 
 
 

दुमका में 17 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 150 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रोजगार भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा.
 
दुमका जिले की खबरें

Dumka : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रोजगार भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप सुबह 10:30 बजे से नियोजनालय कार्यालय परिसर (सरकारी आईटीआई के निकट, पाकुड़ रोड, दुमका) में आयोजित होगा.

 

भर्ती कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा 150 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा. प्रेजहा फाउंडेशन, दुमका में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, सीएनसी, टाइल्स और लॉजिस्टिक्स के 150 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, आयु 18 से 32 वर्ष तथा वेतन भारत में 20,000 से 22,000 रुपये और दुबई में 30,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है. कार्यस्थल बेंगलुरु, चेन्नई और दुबई रहेगा.

 

वहीं ESAF Foundation-LIMS, दुमका में फील्ड कोऑर्डिनेटर, केयरटेकर, ड्राइवर और कुक के पदों पर भी भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं या स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है. आयु सीमा 23 से 35 वर्ष के बीच होगी तथा वेतन 6,500 रुपये से 10,000 रुपये प्रतिमाह तक रहेगा. इन पदों का कार्यस्थल दुमका होगा.

 

नियोजनालय ने बताया है कि भर्ती कैंप में शामिल होने के लिए आवेदक का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है. इच्छुक अभ्यर्थी www.jharniyojan.jharkhand.gov.in के New Jobseeker पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं.

 

अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, नियोजनालय पंजीकरण कार्ड तथा बायोडाटा के साथ कैंप में उपस्थित होना होगा. स्थानीय रिक्तियों के लिए आवासीय प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही