Search

 
 
 

Job News : रेलवे में टेक्नीशियन के 6,565 पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनी शियन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 02/2026 जारी कर दी है.
 

Lagatar Desk :रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनी शियन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 02/2026 जारी कर दी है.इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर कुल 6,565 रिक्तियां भरी जाएंगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

 

आरआरबी की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) आवेदन जमा कर सकेंगे. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से करना होगा.

 

भर्ती विवरण के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 323 पद निर्धारित किए गए हैं. इस पद के लिए 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-5, प्रारंभिक वेतन 29,200 रुपये और आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है. मेडिकल मानक बी-1 रखा गया है.

 

वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6,242 पद उपलब्ध हैं. इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेगा. इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. मेडिकल मानक विस्तृत अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे.आरआरबी ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही