Search

 
 
 

झारखंड वन विभाग में नौकरी का मौका, 21 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

Ranchi News: इसके तहत कुल छह पदों पर भर्ती होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया है. इसके तहत कुल छह पदों पर भर्ती होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

 

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  • विभाग: वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड 
  •  कार्यालय: वन संरक्षक (रोपण, अनुसंधान व मूल्यांकन), रांची. 

कुल पद: 6

  • नियुक्ति का आधार: संविदा (कॉन्ट्रैक्ट)
  • इंटरव्यू की तिथि: 21 नवंबर 2026
  •  कार्य अवधि: चार वर्षीय परियोजना के तहत.

 

किन पदों पर होगी भर्ती और कितना मिलेगा वेतन?

 

पद का नाम  पदों की संख्या मासिक मानदेय
रिसर्च एसोसिएट 1 58,000 + 18% HRA
सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट 2 42,000 + 18% HRA
प्रोजेक्ट एसोसिएट
2 25,000 + 18% HRA
लैब टेक्नीशियन 
1 20,000 + 18% HRA

 

शैक्षणिक योग्यता

 रिसर्च एसोसिएट: M.Sc. Agriculture (Seed Science & Technology/Plant Breeding), M.Sc. Forestry या M.Sc. Botany में डिग्री. न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी जरूरी. शोध अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता.

 

सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी.

 

प्रोजेक्ट एसोसिएट: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany में डिग्री.

 

लैब टेक्नीशियन: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany में डिग्री.

 

आयु सीमा

 

  •  रिसर्च एसोसिएट: अधिकतम 35 वर्ष.
  •  सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: अधिकतम 28 वर्ष.
  •  प्रोजेक्ट एसोसिएट: अधिकतम 30 वर्ष.
  •  लैब टेक्नीशियन: अधिकतम 30 वर्ष.
  •  आयु की गणना 21 नवंबर 2026 के आधार पर होगी.
  • SC, ST, OBC और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम चार वर्ष की छूट मिलेगी.

 

इंटरव्यू का समय और स्थान

 

  • पंजीयन: सुबह 10 बजे से 11 बजे तक.
  •  इंटरव्यू शुरू: सुबह 11:30 बजे.
  •  स्थान: पलाश सभागार, ब्लॉक-बी, वन भवन, डोरंडा, रांची.सुबह 11 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी.

 

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें

 अपडेटेड बायोडाटा (CV).

 पासपोर्ट साइज फोटो.

 शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र.

 सभी शैक्षणिक अंकपत्र.

 प्रमाण पत्रों और अंकपत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी.

 कंप्यूटर और MS Office (Word, Excel, PowerPoint) का ज्ञान रखने वालों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है.

 

भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण शर्तें

सभी नियुक्तियां अस्थायी और संविदा आधारित होंगी.

 प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष या परियोजना की शेष अवधि, जो भी पहले समाप्त हो, के लिए होगी.

 पदों पर नियमितीकरण का कोई प्रावधान नहीं है.

 जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू से पहले लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है.

 अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय रूप से फिट होना जरूरी है.

 झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में काम करना पड़ सकता है.

 इंटरव्यू में शामिल होने के लिए TA/DA नहीं दिया जाएगा.

 

परियोजना का उद्देश्य

 

इस भर्ती के तहत राज्य में स्वदेशी वृक्ष प्रजातियों के कैंडिडेट प्लस ट्रीज (CPTs) और सीड प्रोडक्शन एरिया की पहचान एवं मैपिंग की जाएगी. साथ ही बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे.आधिकारिक वेबसाइट: forest.jharkhand.gov.in

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही