Search

 
 
 

निशा भगत के पिता ने पिठोरिया थाने में दिया आवेदन, अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा समेत कई पर कार्रवाई की मांग

Ranchi : हंदू भगत ने अपने आवेदन में बेटी निशा भगत की मौत को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हत्या बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि निशा भगत को लंबे समय से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित तौर पर चरित्र हनन किया गया और झूठे आरोप लगाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया.
 
निशा भगत के पिता

Ranchi : आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में उनके पिता हंदू भगत ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन को पिठोरिया थाना के सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास ने प्राप्त किया है.

 

हंदू भगत ने अपने आवेदन में बेटी निशा भगत की मौत को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हत्या बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि निशा भगत को लंबे समय से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित तौर पर चरित्र हनन किया गया और झूठे आरोप लगाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया.

 

आवेदन में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के अलावा जमीन के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों और अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने की मांग की गई है. पिता ने आरोप लगाया है कि घर से बाहर आने-जाने के दौरान भी उनकी बेटी को परेशान किया जाता था. लगातार मिल रही कथित प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थीं.

 

हंदू भगत ने पुलिस से निशा भगत की मौत से पहले सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो और उनके बयानों को जांच का आधार बनाने का आग्रह किया है. उन्होंने वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया गया है, उनकी भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

गौरतलब है कि 6 नवंबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित किराये के मकान में निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इससे पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं और रोते हुए अपनी परेशानी साझा की थी. लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों, कथित प्रताड़ना और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे.निशा भगत की मौत के बाद से ही मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की मांग उठ रही है. नगड़ी चेकपोस्ट के पास युवाओं ने सड़क जाम कर सीबीआई जांच की मांग भी की.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही