Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ATS और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कालू लामा गिरोह के अपराधी रोहित मुंडा समेत तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  एटीएस और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कालू लामा (मृत) गिरोह के अपराधी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी समेत तीन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में शुभम विश्वकर्मा, रोहित मुंडा और अभिषेक मलिक शामिल हैं. रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी और अभिषेक मल्लिक को बोकारो से और शुभम विश्वकर्मा की रांची से गिरफ्तारी हुई है. पकड़े गये अपराधियों से एटीएस और रांची पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. (पढ़ें, गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-young-man-and-woman-found-on-railway-track/">गिरिडीह

: रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी)

लवकुश शर्मा गिरोह ने कालू लामा को मारी थी गोली

27 जनवरी 2022 को मोरहाबादी मैदान के पास लव कुश शर्मा गिरोह के अपराधियों ने कालू लामा पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. गर्दन में गोली लगने से कालू लामा की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि दूसरे अपराधी शुभम विश्वकर्मा को गंभीर हालात में रिम्स भर्ती कराया गया था. इसे भी पढ़ें : मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-congress-said-manipur-is-waiting-prime-minister-should-make-a-statement-in-the-house/">मानसून

सत्र : कांग्रेस ने कहा, मणिपुर इंतजार कर रहा है, प्रधानमंत्री सदन में बयान दें…

कालू लामा गिरोह के रोहित मुंडा ने की थी बिट्टू खान की हत्या

कालू लामा गिरोह के अपराधी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी अपराधियों ने बिट्टू खान की हत्या थी. रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एदलहातू टोंटे चौक के समीप अखड़ा में बीते छह जून को बिट्टू खान को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला था. इस हत्याकांड की योजना तीन माह पहले ही रांची जेल में बन गयी थी. कुख्यात कालू लामा गैंग के गुर्गे जेल में बंद राज वर्मा के इशारे पर बिट्टू की हत्या की थी. रांची पुलिस ने इस हत्याकांड में साजिशकर्ता संग पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो पिस्टल, तीन कारतूस और बाइक भी बरामद हुए थे. गिरफ्तार आरोपियों में रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव, डोरंडा निवासी मो आरिफ, अंकित सिंह, दीपक सिंह व अंकुश सिंह उर्फ लकी शामिल था. वहीं 2 अपराधी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी व अभिषेक मल्लिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-hiva-driver-shot-dead-police-engaged-in-investigation/">सरायकेला

: हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही