Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में जॉय ऑफ गिविंग, बच्चों के योगदान को सराहा

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जॉय ऑफ गिविंग का आनंद उठाते हुए अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह किया. देने की वास्तविक खुशी का अनुभव करने के लिए छात्रों ने नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित विद्यालय के एक छात्र के इलाज के लिए योगदान दिया. छात्रों ने मारवाड़ी आरोग्य भवन जाकर आस-पड़ोस के जरूरतमंद लोगों एवं करुणा अनाथालय में दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की. उन्होंने सबके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया, जो ज्यादातर उनके आयु वर्ग के थे. उन्होंने उनके साथ कुछ खेल भी खेले. छात्र कई अन्य संगठनों/संस्थाओं जैसे विकलांग बच्चों से मिलने बरियातू स्थित गुरु नानक गृह तथा निवारणपुर स्थित अनाथालय- आदिम जाति सेवा मंडल, ‘अपना घर वृद्धाश्रम गए. छात्रों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आरा में पढ़ने वाले छात्रों को उपहार प्रदान किया. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महिलौंग के विद्यार्थियों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया तथा प्राचार्या परमजीत कौर द्वारा उपहार दिया गया. इन गतिविधियों के माध्यम से, छात्र साझा करने का महत्व सीखते हैं और देने की खुशी का आनंद लेते हैं. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने जॉय ऑफ गिविंग के अवसर पर विभिन्न महान कार्यों के लिए छात्रों के योगदान की सराहना की. प्राचार्या परमजीत कौर ने भी जॉय ऑफ गिविंग के अवसर पर छात्रों के  दृढ़ योगदान की सराहना की और उन्हें विश्व के भरण-पोषण और समृद्धि के लिए  हमेशा मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-142-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-198-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/three-ias-of-jharkhand-will-become-principal-secretary-one-cs-and-seven-secretaries-lagatar-desk/">झारखंड

के तीन आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव, एक सीएस और सात सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही