Search

 
 
 

पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटी का किया स्वागत

भारतीय क्रिकेट के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एक बार फिर पिता बने है. उनके घर नन्ही बच्ची का जन्म हुआ है. दिनेश कार्तिक की पत्नी और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल घर आए नन्हें मेहमान आने की खुशियां सोशल मीडिया के जरिए साझा की है.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एक बार फिर पिता बने है. उनके घर नन्ही बच्ची का जन्म हुआ है. दिनेश कार्तिक की पत्नी और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल घर आए नन्हें मेहमान आने की खुशियां सोशल मीडिया के जरिए साझा की है.

Uploaded Image
कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं. कबीर और जियान अपनी छोटी बहन- 'राहा पल्लीकल कार्तिक' को परिचित कराते हुए बेहद खुश हैं. बता दें, कपल ने साल 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी. वहीं, साल 2021 में उनके जुड़वां बच्चे हुए.


तीनों फॉर्मेट खेल चुके कार्तिक


उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर इंडिया को निदाहास ट्रॉफी में चैंपियन बनाने के लिए हमेशा याद किया जाता है. वह साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप और साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रहे हैं. आईपीएल में भी दिनेश कार्तिक का करियर दमदार रहा है. वे देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं. 

 

साल 2024 में संन्यास लेने के बाद वह बतौर कोच और कमेंटेटर क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय हैं. आईपीएल 2025 में दिनेश कार्तिक आरसीबी के पहली बार मेंटॉर बने थे और उसी सीजन में आरसीबी आईपीएल का चैंपियन बना था.

 


स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल शानदार प्रदर्शन 

बता दें, दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश इतिहास में एक बड़ा नाम है. वे विश्व की टॉप-10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है. वे एशियन गेम्स में पदक जीत चुकी हैं. उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाज चुकी है. साल 2023 में उन्होंने आखिरी बार हांग्जो एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने मिश्रित डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था. साल 2022 में मां बनने के बाद उन्होंने सफल वापसी की और वर्ल्ड डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में खिताब जीते और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही