Search

 
 
 

खड़गे से मिले जेपी पटेल- कहा, पार्टी जो काम देगी ईमानदारी से करूंगा

 
Ranchi: भाजपा के मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. वहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. जेपी पटेल के साथ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे. जेपी पटेल ने खड़गे से कहा कि मैं पार्टी से सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं. पार्टी जो काम देगी उसे ईमानदारी पूर्वक करुंगा. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार सुरक्षा की गारंटी होती है. जब सरकारें भय का कारण बन जाती हैं तो नौजवान कार्यकर्ताओं को हिम्मत के साथ मुकाबला करना पड़ता है. वर्तमान में देश में ऐसे हालात बन गए हैं कि सरकारी ताकत के बूते आम आदमी की आवाज को दबाने की प्रवृति में लोकतंत्र के लिए चुनौती बन गई है. ऐसे में जयप्रकाश भाई पटेल जैसे लोग अब इन चुनौतियों को डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार हैं, और अब इनकी आवाज जो भाजपा में दबी हुई थी, अब प्रखरता के साथ जनता में गूंजेगी. इसे भी पढ़ें- अपनी">https://lagatar.in/kejriwal-said-on-his-arrest-whether-i-am-in-jail-or-outside-my-life-is-dedicated-to-the-nation/">अपनी

गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल, जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित है..
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही