Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः सिमडेगा की टीम जमशेदपुर रवाना

पायवॉयड क्रिकेट क्लब सिमडेगा के मैनेजर व कोच के साथ 15 सदस्यीय लड़कों की अंडर 15 क्रिकेट टीम ने बस से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया. सभी बच्चे जमशेदपुर के बिरसा स्टेडियम में शनिवार से होने वाले जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे.
Advertisement
Advertisement
जमशेदपुर के लिए रवाना होती सिमडेगा की टीम.

Simdega : जमशेदपुर में 4 अप्रैल से शुरू हो रहे जमशेदपुर प्रीमियम लीग (जेपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने सिमडेगा की टीम शुक्रवार को रवाना हुई. पायवॉयड क्रिकेट क्लब सिमडेगा के मैनेजर व कोच के साथ 15 सदस्यीय लड़कों की अंडर 15 क्रिकेट टीम ने बस से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया. सभी बच्चे जमशेदपुर के बिरसा स्टेडियम में शनिवार से होने वाले जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे.

 


टीम को नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, सांसद नगर प्रतिनिधि सतेंद्र रोहिल्ला, कांग्रेस नेता तनवीर आलम, जेएससीए बोर्ड मेंबर श्रीराम पुरी, सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी सहित एसोसिएशन के तस्सु, आशीष शास्त्री आदि ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही