Search

 
 
 

JPSC Civil Services PT Exam 10 मई को, दो पालियां में होंगी परीक्षा

रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2023 10 मई (रविवार) को आयोजित की जाएंगी.
 

Ranchi :  रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2023 10 मई (रविवार) को आयोजित की जाएंगी. 

 

यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12  बजे तक सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की परीक्षा निर्धारित है.

 

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड, अडेंटेंड शीट और अन्य निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in या https://jpscotr.com से डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे. 

 

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड, अडेंटेंड शीट, दो रंगीन फोटो और एक वैध पहचान पत्र अपने साथ एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं. वहीं अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है. 

 

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि OMR शीट भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें और उत्तर अंकित करने के लिए नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग करें.

 

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, नोट्स या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर सख्त रोक रहेगी. नियमों के उल्लंघन पर अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भविष्य की परीक्षाओं से वंचित करना भी शामिल है।

 

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर 9 मई 2026 तक (कार्यदिवसों में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही