Search

 
 
 

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2025 अंतिम तिथि नज़दीक, जल्द करें आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. आयोग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन केवल वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं.

 

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) तय की गई है.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम समय में तकनीकी कारणों से होने वाली परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थी समय रहते आवेदन सुनिश्चित करें. आवेदन, योग्यता, आयु सीमा एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी www.jpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही