Search

टी20 वर्ल्ड कप 2026: स्कॉटलैंड ने जीत के साथ किया आगाज, इटली को 73 रन से हराया

Lagatar Desk: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में ग्रुप-सी के तीसरे मुकाबले में डेब्यू कर रही इटली को करारी शिकस्त दी. इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए. माइकल लीस्क ने महज 5 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए, साथ ही गेंदबाजी में भी 4 विकेट लिए. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.


स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर जॉर्ज मुन्से ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 84 रन बनाकर ग्रांट स्टीवर्ट का शिकार हो गए. उन्हेंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं ब्रैंडन मैकमुलेन 41 रन बनाकर नाबाद रहे. वही, माइकल जोन्स 30 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में माइकल लीस्क ने विस्फोटक पारी खेलते हए महज 5 गेंदों पर 22 रन बनाए. इटली की ओर से ग्रांट स्टीवर्ट, अली हसन, थॉमस ड्राका और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिए. 


208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम 17.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों ओपनर जस्टिन मोस्का और एंथोनी मोस्का जल्दी पवेलियन लौट गए. इटली को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा. स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क ने अपनी पहली ही गेंद पर टीम को सफलता दिलाई. इटली को 32 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. 

 

चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रैड करी ने जेजे स्मट्स को आउट कर दिया. स्कॉटलैंड के स्पिनर मार्क वॉट ने बड़ी सफलता दिलाई. मोस्का 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले उनके भाई जस्टिन मोस्का भी इसी तरह आउट हुए थे. इटली के लिए बेन मैनेंटी ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 31 बॉल पर 52 रन बनाए. इसके अलावा उनके भाई हैरा मैनेंटी ने 37 रन की पारी खेली. दोनों भाइयों के बीच चौथे विकेट 46 बॉल पर 73 रन की पार्टनरशिप हुई. 


इटली के कप्तान वेन मैडसेन चोट के कारण आज का मैच नहीं खेल सके. स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने 4 विकेट, मार्क वॉट ने 2 विकेट लिए. जबकि ब्रैड करी, ब्रैड व्हील और ओलिवर डेविडसन को 1-1 विकेट मिला.

 

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एसोसिएट टीमों के सबसे बड़े स्कोर की सूची में नया रिकॉड बना दिया है. इटली के खिलाफ वर्ल्ड कप2026 के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने 4 विकेट पर 207 रन बनाकर यह कारनामा कर दिया है. इससे पूर्व 2024 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड डलास में USA के 197/3 रन के नाम था. इसके अलावा इस सूची में कनाडा (194/5), नीदरलैंड्स (193/4) और आयरलैंड (189/4) भी शामिल हैं. 


स्कॉटलैंड की प्लेइंग-11: रिची बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.

इटली की प्लेइंग-11: वेन मैडसेन (कप्तान), एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान पिएरो मीडे (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपियानो, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp